मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

'बिहार बंद' पर पटना में तनाव, पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'बिहार बंद' पर पटना में तनाव, पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

पटना। 'बिहार बंद' के दौरान राजधानी पटना में पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके थे। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है।

'बिहार बंद' के तहत पटना में रामगुलाम चौक और एग्जिबिशन रोड ओवरब्रिज के पास प्रदर्शन चल रहा था। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी प्रदर्शन के समय पुलिस बल के साथ सड़कों पर तैनात हैं। इसी बीच, रामगुलाम चौक के पास कुछ प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए। इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

बाद में कथित तौर पर पत्थरबाजी की घटना हुई।

हालात हिंसक होने पर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत पुलिस बल ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। बाद में भीड़ को काबू में कर लिया गया।

उधर, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी 'बिहार बंद' के दौरान पटना के रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने सुबह आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "छात्रों के साथ नाइंसाफी हो रही है।

लोग इस सरकार से परेशान हो चुके हैं। सभी की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए।"

बता दें कि नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 'बिहार बंद' बुलाया गया है। वामपंथी दलों से जुड़े छात्र संगठन आइसा और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (आरवीईए) ने बंद का आह्वान किया है।

पटना के अलावा, शनिवार को समस्तीपुर, छपरा, सीवान और जहानाबाद में भी विरोध प्रदर्शन हुए। 'बिहार बंद' को सफल बनाने के लिए भाकपा, माले सहित कई वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हालांकि, बंद को देखते हुए राज्यभर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा है। विभिन्न हिस्सों में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई और लगातार गश्ती अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें