मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

टेनिस स्टार लिएंडर पेस को मिली ‘X’ सुरक्षा, CISF जवान करेंगे सुरक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टेनिस स्टार लिएंडर पेस को मिली ‘X’ सुरक्षा, CISF जवान करेंगे सुरक्षा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। पेस की सुरक्षा में अब सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।

लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के बड़े नामों में एक हैं और देशभर में लोकप्रिय हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी भूमिका मिलने की संभावना है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरे राज्य का दौरा करना पड़ सकता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा चिंताओं का आकलन करने के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है।

एक्स श्रेणी की सुरक्षा में 2 सशस्त्र पुलिस कर्मियों की सुरक्षा दी जाती है। इसमें कोई कमांडो शामिल नहीं होता है।

हाल ही में लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद लिएंडर पेस ने कहा था कि मोदी जी ने मुझे बुलाकर एक बंगाली होने के नाते सम्मान दिया और युवाओं व खेलों को लेकर अपना विजन भी साझा किया। आज मैं उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए यहां मौजूद हूं।

पेस ने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें 2036 ओलंपिक की तैयारियों में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। देश की सेवा करने का जज्बा उनके अंदर पूरी तरह से मौजूद है और वे हर चुनौती का सामना करते हुए देश के लिए काम करने को तैयार हैं।

लिएंडर पेस भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में एकल वर्ग में देश के लिए पदक जीता है। 1996 में अटलांटा ओलंपिक में पेस ने कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा पेस डबल्स और मिश्रित डबल्स मिलाकर 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें