मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

टेनिस प्रीमियर लीग: दामिर जुमहुर और डालिबोर स्वर्सिना ने टूर्नामेंट की प्रशंसा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टेनिस प्रीमियर लीग: दामिर जुमहुर और डालिबोर स्वर्सिना ने टूर्नामेंट की प्रशंसा की

अहमदाबाद। टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) के सातवें सीजन में यश मुंबई ईगल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे दामिर जुमहुर और चेन्नई स्मैशर्स के युवा चेक खिलाड़ी डालिबोर स्वर्सिना ने टूर्नामेंट के वैश्विक स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता की प्रशंसा की। दामिर जुमहुर ने कहा कि भारत आने से पहले से ही उन्हें टेनिस प्रीमियर लीग की जानकारी है।

दामिर जुमहुर ने कहा, "मैंने पहले टीपीएल खेलने वाले कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बात की थी।

उनमें से कई ने मुझे बताया कि यहां का प्रबंधन बहुत अच्छा है। मैंने अपने देश के लिए 15 साल तक डेविस कप खेला है, इसलिए मुझे एक टीम के तौर पर साथ काम करने में बहुत मजा आता है।"

टूर्नामेंट के फॉर्मेट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे पसंद है कि यह कैसे काम करता है, जिसमें हर मैच में सिर्फ 25 अंक होते हैं। यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए बहुत बढ़िया है जो टेनिस देखना शुरू करना चाहता है क्योंकि ग्रैंड स्लैम मैच लगभग 4-5 घंटे तक चल सकते हैं और हर किसी को यह पसंद नहीं आता। यह छोटा होता है, हमेशा मूवमेंट होता है, हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है।

इसे देखने वाले लोगों को ज्यादा आनंद आता है।"

उन्होंने कहा, "यहां की सतह और मौसम अच्छा है। हमारे पास यहां अभ्यास और खेलने के लिए जो कुछ भी है वह सच में बहुत अच्छा है। मैं निश्चित रूप से आने वाले सालों में भाग लेना चाहूंगा।"

चेक गणराज्य के डालिबोर स्वर्सिना ने भी टेनिस प्रीमियर लीग की प्रशंसा करते हुए कहा, "अब तक यह बहुत अच्छा रहा है। सुविधाएं, होटल और व्यवस्थापक अच्छे हैं। हमें यहां बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। एक टीम के तौर पर हम सकारात्मक हैं।

मेरा लक्ष्य टीम को सेमी-फाइनल तक पहुंचाना है।"

स्वर्सिना ने लीग के प्रारूप की तारीफ करते हुए कहा, "यह बहुत ही अलग है, बहुत तेज, बहुत मजेदार और एंटरटेनिंग। आप एक के बाद एक अलग-अलग अच्छे खिलाड़ी को देखते हैं। यह फैंस के लिए भी अच्छा है। भारत एक विशेष देश है। मुझे यहां आना बहुत पसंद है और मैं दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी यहां आने और इस इवेंट में हिस्सा लेने की सलाह दूंगा, खासकर उन लोगों को जो अपने करियर में कुछ नया करना चाहते हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें