मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली-पानी का लाभ : केजरीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली-पानी  का लाभ : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा की यदि वे सत्ता में वापस आते हैं तो वे राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले किराएदारों को मुफ्त बिजली और पानी की योजना का लाभ देने के लिए एक योजना शुरू करेंगे।आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में रहने वाले किराएदारों की शिकायत है कि उन्हें मुफ्त बिजली-पानी की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में जगह-जगह घूम रहे हैं। इस दौरान लोग उन्हें बताते हैं कि वह मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल और अस्पताल आदि सभी सुविधाओं का लाभ ले रहै है लेकिन मुफ्त बिजली और पानी नहीं मिल पा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि किराएदारों को भी मुफ्त पानी और मुफ्त बिजली का लाभ मिलना चाहिए, क्योंकि वे भी यहीं रहते हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली में ज्यादातर पुर्वांचल के लोग किराए पर रहते हैं। एक-एक मकान में 100-100 किराएदार बहुत गरीबी में रहते है। उनको इन योजनाओं का फायदा मिलना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि आज मैं यह घोषणा करता हूं कि अगर हमारी पार्टी चुनाव के बाद सत्ता में लौटती है, तो हम एक नई योजना लाएंगे, जिसके तहत किराएदारों को मुफ्त पानी और मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा।केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली के लाखों किराएदारों को भी बिजली और पानी मुफ्त में मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद हमारी सरकार बनने के बाद ऐसा सिस्टम बनाएंगे कि किराएदारों को भी फ्री बिजली और पानी मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें