मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

आसमान से बरसी आफत -ठनका गिरने से महिला समेत 10 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आसमान से बरसी आफत   -ठनका गिरने से महिला समेत 10 लोगों की मौत

आसमान से बरसी आफत

-ठनका गिरने से महिला समेत 10 लोगों की मौत

पटना। बिहार में गुरुवार सुबह आई आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी चंपारण के तीन, बेगूसराय के दो, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, भागलपुर और गया के एक-एक व्यक्ति शामिल है। मृतकों में पांच महिलाएं भी हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की यादवपुर पंचायत के नासी टोला गांव के वार्ड 10 में गुरुवार सुबह ठनका गिरने से असलम हुसैन के पुत्र साबिर आलम (14) व तैयब हुसैन के पुत्र सोनू आलम (12) की मौत हो गई, जबकि दो किशोर झुलस गए। वहीं, समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के जाखड़ में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान जाखड़ के सिमरहट्टी निवासी सुरेश पासवान की पत्नी बबीता देवी (48) के रूप में की गई है।वहीं, पूर्वी चंपारण के केसरिया के बिजधरी ओपी की पश्चिमी सुंदरापुर पंचायत के मलाही टोला में रिंदु कुमारी (19) की मौत हो गई। वह हरेंद्र राय की पुत्री थी। वहीं, बेगूसराय के मंझौल में भी ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना मंझौल थाना क्षेत्र में उसराहा मुसहरी स्थित ईंट चिमनी परिसर जबकि दूसरी घटना खोदावन्दपुर थाने के सिरसी गांव में हुई। दोनों की मौत ठनके की चपेट में आने के बाद हृदय गति रुकने से होने की बात सामने आ रही है। उधर, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। उधर, खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फुदकीचक बहियार में वज्रपात की चपेट में आने से 28 वर्षीय दशरथ महतो की मौत हो गई। मृत युवक फुदकीचक पतरोन गांव के रहनेवाले सुनील महतो का पुत्र था। वहीं, अररिया जिले के सिकटी प्रखंड स्थित बरदाहा वार्ड संख्या नौ में गुरुवार की दोपहर बारिश के दौरान ठनका गिरने से 35 वर्षीया महिला की मौत हो गई। इस हादसे में उनका पति भी झुलस गया। घटना उस वक्त हुई जब महिला घास लाने गई थी। मृतका मणिका देवी बरदाहा निवासी बुलानंद चौधरी की पत्नी थी। इधर, भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर स्थित बगीचा में गुरुवार की सुबह तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से जगदीश मंडल के 17 वर्षीय पुत्र देवनारायण मंडल की मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें