मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

मंदिरों में गूंजेगा 'ॐ नमः शिवाय' सावन माह को लेकर शिवालयों में सजी आस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंदिरों में गूंजेगा 'ॐ नमः शिवाय' सावन माह को लेकर शिवालयों में सजी आस्था

-विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक की तैयारियां पूरीधमतरी। सावन माह के पावन अवसर पर शहर सहित अंचल के शिवालयों में धार्मिक आस्था का उल्लास चरम पर है। मंदिरों को आकर्षक तोरण-पताकाओं और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया है तथा विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और जलाभिषेक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सावन माह के दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी और पूरा वातावरण 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से गुंजायमान रहेगा।शहर के प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में इन दिनों विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर के बाहर स्वागत पोस्टर भी लगाए गए हैं। बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के अलावा रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर, सोरिद का शंकर मंदिर, रिसाईपारा का नागेश्वर मंदिर, बनियापारा वार्ड का महाकालेश्वर मंदिर, शिव चौक स्थित बटुकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और विशेष आरती का आयोजन होगा।बोल बम कांवरिया संघ की ओर से भी सावन माह के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालु अलसुबह रुद्रेश्वर महादेव घाट में पूजा-अर्चना के बाद महानदी का पवित्र जल लेकर बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे और शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था रहेगी। पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना, व्रत और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। सावन माह के शुभ अवसर पर मकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों पूरे माह भर विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें