मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

टेंबा बावुमा ने वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टेंबा बावुमा ने वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे किए

विशाखापत्तनम। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में करियर में एक खास उपलब्धि हासिल की। बावुमा ने वनडे करियर में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के 22वें बल्लेबाज हैं।

विशाखापत्तनम वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे टेंबा बावुमा ने 67 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 48 रन की पारी खेली। पारी के दौरान 13वां रन बनाते ही बावुमा के वनडे में 2,000 रन पूरे हो गए।

बावुमा के 55 मैचों की 53 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 2,035 रन हो गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन जैक कैलिस के नाम है। 1996 से 2014 के बीच 323 मैचों की 309 पारियों में 53 बार नाबाद रहते हुए 17 शतक और 86 अर्धशतक की मदद से कैलिस ने 11,550 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स हैं। एबी के नाम 223 मैचों में 25 शतक और 52 अर्धशतक की मदद से 9,427 रन बनाए।

टेंबा बावुमा के पास बतौर कप्तान भारत में सीरीज जीतकर इतिहास दोहराने का मौका है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत में सिर्फ 1 ही बार वनडे सीरीज जीती है।

2015-16 में 5 वनडे मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-3 से जीती थी। उस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स थे। बावुमा के पास डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बनने का मौका है।

वनडे सीरीज से पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 0-2 से जीती थी। 2000 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब दक्षिण अफ्रीका ने भारत का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका से तीसरे वनडे में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें