मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पेपर के चलते अस्थाई रोक के बाद टेलीग्राम की प्ले स्टोर पर फिर हुई वापसी (लीड)

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीट पेपर के चलते अस्थाई रोक के बाद टेलीग्राम की प्ले स्टोर पर फिर हुई वापसी (लीड)

नई दिल्ली। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम मंगलवार को फिर से गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। नीट यूजी 2026 के दोबारा होने के चलते सरकार ने इस मैसेजिंग ऐप पर करीब एक हफ्ते के लिए एक अस्थाई रोक लगा दी थी।

सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अनुरोध पर 16 से 22 जून तक टेलीग्राम को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया था। सरकारी एजेंसी का आरोप था कि संगठित नकल गिरोह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल 21 जून को आयोजित नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को गुमराह करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल ऐप प्ले स्टोर पर आ गया है, लेकिन इस प्लेटफॉर्म के एडिट मैसेज फीचर पर रोक 30 जून तक जारी रहेगी। हालांकि, ऐप अभी एप्पल प्ले स्टोर पर नहीं आया है।

पिछले हफ्ते, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नीट की दोबारा परीक्षा से पहले एहतियात के तौर पर भारत में टेलीग्राम को 22 जून तक ब्लॉक कर दिया था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को कहा, "ये कदम उन चीटिंग रैकेट्स द्वारा प्लेटफॉर्म के संगठित इस्तेमाल के जवाब में उठाए गए हैं, जो 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को धोखा देने की कोशिश कर रहे थे।

शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले पूरे भारत में टेलीग्राम की सेवाओं को कुछ समय के लिए रोकने के केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ब्लॉकिंग ऑर्डर को चुनौती देने वाली टेलीग्राम एफजेड एलएलसी की याचिका को खारिज करते हुए, जस्टिस तेजस करिया की सिंगल-जज बेंच ने कहा कि देशव्यापी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े हालात को देखते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को 22 जून तक रोकना और उसके मैसेज-एडिटिंग फीचर को 30 जून तक बंद करना सही कदम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें