मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

राजद विधायक किरण देवी के आवास पर ईडी की रेड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजद विधायक किरण देवी के आवास पर ईडी की रेड

-जमीन के बदले नौकरी मामले में छापेमारी

पटना।आरा में लालू की करीबी और संदेश की राजद विधायक किरण देवी के गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित घर पर छापेमारी शुरू हुई है। मंगलवार को अहले सुबह ईडी की टीम पुलिस बल के साथ संदेश विधायक के आवास पर पहुंची। पहले भी एमएलए के आवास पर छापेमारी की जा चुकी है।मंगलवार की सुबह ईडी की टीम संदेश विधायक किरण देवी के आरा में अगिआंव स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची।कई गाड़ियों में सवार होकर ईडी के अधिकारियों की टीम पहुंची है। वहीं जब छापेमारी शुरू की गयी तब विधायक अपने पति और घर के अन्य सदस्यों के साथ पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी विधायक किरण देवी एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड के धनबाद स्थित मैथन गये हुए थे। विधायक का पुत्र घर में मौजूद है।लालू यादव के संदेश के पूर्व विधायक अरूण यादव के घर पर पहुंची ईडी की टीम लैंड फॉर जॉब और फ्लैट के मामले में पूछताछ करने को लेकर अगिआंव स्थित मकान पहुंची है।मंगलवार की सुबह ईडी की टीम 5 गाड़ी और 25 सीआरपीएफ जवानों के साथ उनके आरा स्थित आवास पर पहुंची जहां छापेमारी जारी है।ईडी के छापेमारी के पहले भी विधायक किरण देवी के घर पर छापामारी हो चुकी है।बहरहाल ईडी की टीम एमएलए किरण देवी के आवास पर मौजूद है और कार्यवाई चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें