मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी यादव 20 फरवरी से करेंगे बिहार का दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेजस्वी यादव 20 फरवरी से करेंगे बिहार का दौरा

तेजस्वी यादव 20 फरवरी से करेंगे बिहार का दौरा

-जनता को बताएंगे 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि

पटना। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 20 फरवरी से बिहार के दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान जनता को 17 महीने के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताएंगे। गुरुवार को पार्टी की बैठक में ये फैसला लिया गया।आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की अध्यक्षता में तेजस्वी आवास पर पार्टी की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के विधायक, जिला अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई कि राजद के 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि लोगों को बताए। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। मीटिंग खत्म होने के बाद आरजेडी विधायकों ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का एक ही लक्ष्य नरेंद्र मोदी को रोकना है।पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने बताया कि दलितों की भागीदारी राजनीति में बहुत कम होती जा रही है। आज कल ऐसा हो रहा है कि वोट गरीबों का और राज कोई और करता है। इसलिए गरीबों के बीच यह संदेश देना है कि 2024 लोकसभा चुनाव काफी अहम है। सभी दलित, पिछड़ों और अकलियत भाइयों को एक होकर चुनाव की तैयारी करना है। बता दें, बिहार में 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। आरजेडी की ओर से मनोज झा और तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को प्रत्याशी बनाया गया। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया है। इस लिहाज ये मीटिंग काफी अहम मानी जा रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें