मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम पर भरोसा नहीं कब कहां क्या बोल देंगे: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएम पर भरोसा नहीं कब कहां क्या बोल देंगे: तेजस्वी यादव

सीवान। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को सीवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता कर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में सरकार नरेंद्र मोदी की सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है। बिहार में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। हर दिन गोलियां चल रही है। मर्डर हो रहा है। क्या यही सुशासन है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी ही नहीं बल्कि दोनों चौधरी और एक अधिकारी सीएम नीतीश कुमार को बोलने से रोकते नजर आते हैं। घेराबंदी भी उसी हिसाब से की जाती है। उनको भी अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है कि कब क्या बोल देंगे।200 राउंड गोलियां चली और उपमुख्यमंत्री ने कहा मामूली बात: तेजस्वी यादवनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोकामा के अनंत सिंह और सोनू–मोनू गिरोह के बीच गोली बारी की घटना को लेकर इशारों में सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में पटना जिले में 200 राउंड गोलियां चलती है और उपमुख्यमंत्री इसे मामूली घटना बताते हैं, जबकि मुख्यमंत्री मौन धारण कर लेते हैं। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिशआर्डर हो चुका है। लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें