मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

गरीबों की जमीन हथियाने वाले तेजस्वी अपने गुनाहों का दें जवाब: संतोष सुमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गरीबों की जमीन हथियाने वाले तेजस्वी अपने गुनाहों का दें जवाब: संतोष सुमन

गरीबों की जमीन हथियाने वाले तेजस्वी अपने गुनाहों का दें जवाब: संतोष सुमन

पटना।लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। 26 अप्रैल यानी कल दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा लगातार पीएम मोदी से ट्विट कर सवाल पूछे जा रहे हैं। जिसको लेकर राजनीतिक गरमा गई है। तेजस्वी यादव हर रोज पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछ रहे हैं। वहीं तेजस्वी के सवाली हमले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने नेता प्रतिपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि, पीएम मोदी से सवाल पूछने का नैतिक हक तेजस्वी यादव को नहीं है।संतोष सुमन ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, "आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे तेजस्वी यादव को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सवाल पूछने का नैतिक हक़ नहीं है। बिहार का विकास तो एनडीए की सरकार की ही देन है, जिसमें एनडीए के सभी नेताओं का योगदान है। संतोष मांझी ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचारी बताते हुए उन्हें सवाल पूछने को लेकर खुब सुनाया है। उन्होंने आगे कहा कि, तेजस्वी यादव का योगदान तो गरीबों का जमीन लिखवाने और उनके पहले वाले का जंगलराज स्थापित करने का है। ना की पीएम मोदी से सवाल पूछना। तेजस्वी यादव आए दिन पीएम मोदी से सवाल कर रहे हैं। आज भी ट्विट कर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 5 तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूँ कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है? आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है?तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से पूछा कि, आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है? बिहार ने आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए लेकिन आपने 𝟏𝟎 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते? वहीं अब तेजस्वी यादव के सवाल से सियासी हलचल तेज हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें