मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी पर गिरिराज ने कंसा तंज कहा- जिनके नाना से लेकर पापा तक रहे ओबीसी समाज के विरोधी वो करते हैं आरक्षण की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राहुल गांधी पर गिरिराज ने कंसा तंज कहा-

जिनके नाना से लेकर पापा तक रहे ओबीसी समाज के विरोधी वो करते हैं आरक्षण की बात

पटना।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बु एक सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो कहते हैं वो देश का एक्स-रे करेंगे। राहुल ने कहा, जैसे मैंने जातीय जनगणना की बात की, एक्स-रे की बात की…सब कहने लगे देश में जाति नहीं है। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी जब भी कुछ बोलते हैं तो जनता सिर्फ हंसती है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बोलते क्या है यह सुनकर देश की जनता हंसने लगती है। जब वह बोलते हैं कि हम जातीय गणना करेंगे तो स्टूडेंट हंसते हैं कि जिनके नाना जी नेहरू से लेकर पिता जी तक ओबीसी समाज के विरोधी रहे और आज इसके हितेषी कैसे हो गए। राहुल गांधी बस झूठ और झूठी बातों को अधिक रखने में मसजूल रखते हैं। इसलिए लोग अब उनकी बातों पर हंसते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि देश कानून से चलेगा तुष्टीकरण से नहीं। इसके बाद भी उनके नेता कहते हैं कि यदि हमारी सरकार आई तो 55% संपति मुसलमानों को दे दिया जाएगा। ये लोग इतने नीचले स्तर पर उतर गए हैं कि देश की महिलाओं की आधी संपत्ति लेने पर तुल गए हैं। इसलिए अब इनलोगों पर कोई भरोसा नहीं करता है। कांग्रेस कर्नाटक में और उनकी मिलीजुली सरकार तमिलनाडु में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।आरक्षण वापस से देने की बात करना। इससे लगता है कि कांग्रेस हताशा में है और वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। उधर, ओवैसी को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि आजकल ओबेसी खुद मुसलमानों की संख्या बताने के लिए कह रहे हैं कि मुस्लिम महिला अपने बच्चों को लेकर मतदान केंद्र पर जाएं। तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या किसी को डराने के लिए वह ऐसी बातें कर रहे हैं? वो कह रहे हैं कि जुम्मे के दिन भाजपा खत्म हो जाएगी। लेकिन देश की जनता से अपना मन बना लिया है की उन्हें क्या करना है। संतोषी माता ऐसे सारे लोगों को जल्द ही डब्बा में बंद कर लेंगी वो अधिक चिंता वह नहीं करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें