मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी के रोड शो पर तेजस्वी का तंज,कहा- प्रधानमंत्री रोड पर लेकर आ गए हैं नौकरी का एजेंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी के रोड शो पर तेजस्वी का तंज,कहा-  प्रधानमंत्री रोड पर लेकर आ गए हैं नौकरी का एजेंडा

पीएम मोदी के रोड शो पर तेजस्वी का तंज,कहा-

प्रधानमंत्री रोड पर लेकर आ गए हैं नौकरी का एजेंडा

पटना ।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को बिहार की राजधानी पटना में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो होने वाला है। जिसकी तैयारी में प्रशासन और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नौकरी का एजेंडा प्रधानमंत्री को रोड पर ले आया है। उन्होंने सलाह दी है कि प्रधानमंत्री थोड़ा रूट चेंज कर पटना यूनिवर्सिटी भी चले जाएं। 23 वर्षों से लोगों की मांग है कि पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री इतना भी नहीं कर सके। विशेष पैकेज तो दूर की बात है, पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा भी नहीं दे पाए तो आप समझ सकते हैं। तेजस्वी ने चुनाव प्रचार से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के क्रम में ये बातें कहीं। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में एक दिन में तीन रैलियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री 365 दिन भी रहेंगे तो हमें ही फायदा होगा। क्योंकि बिहार अपना अधिकार मांग रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार प्रधानमंत्री से पूछ रहा है कि विशेष पैकेज का, विशेष दर्जे का, 15-15 लाख रुपये का, किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? तेजस्वी ने कहा कि हम जॉब शो करेंगे, रोड शो और एयर शो तो कोई भी कर सकता है। इसके पूर्व तेजस्वी ने असम के मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया और उसे बेकार की बात बताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को हम नौकरी देंगे। भाजपा जात-पात तथा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। देश बचाने के लिए भाजपा को हराएं। पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बरियारपुर स्थित महदेवा मध्य विद्यालय के मैदान में राजद प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में शनिवार को भाजपा के हराने की अपील की है। तेजस्वी ने दरभंगा से इंडी गठबंधन से राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव के समर्थन में सदर प्रखंड के सोनकी तथा घनश्यामपुर की नगर पंचायत पाली के रण परती मैदान में सभा की। उन्होंने कहा कि अगर फिर से एनडीए की सरकार बनी तो इससे संविधान तथा लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें