मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

बिगड़ी तबीयत के बीच तेजस्वी यादव पहुंचे अस्पताल -डॉक्टरों ने दी विशेष हिदायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिगड़ी तबीयत के बीच तेजस्वी यादव पहुंचे अस्पताल  -डॉक्टरों ने दी विशेष हिदायत

बिगड़ी तबीयत के बीच तेजस्वी यादव पहुंचे अस्पताल

-डॉक्टरों ने दी विशेष हिदायत

पटना।लोकसभा चुनाव के बीच तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ गई है। तेजस्वी यादव पिछले दिनों अररिया में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं बिगड़ी तबीयत के बाद भी तेजस्वी यादव ताबड़तोड़ रैली कर रहे थे। वहीं तेजस्वी यादव की तबीयत बीती रात इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, तेजस्वी यादव इन दिनों कमर में बढ़ते दर्द से परेशान हैं। जिसको लेकर कल देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आईजीआईएमएस हॉस्पिटल पटना पहुंचे । जहां उन्होंने अपना एमआरआई करवाया। उनके स्पाइनल सेग्मेंट में निरंतर 10 दिनों से दर्द है जो विगत 4 दिन में असहनीय रूप से अधिक बढ़ गया है। बता दें कि, तेजस्वी यादव तीसरे चरण के चुनाव तक लगभग 109 सभाएं कर चुके हैं। कभी मंच अथवा हेलीकॉप्टर में चढ़ते-उतरते अथवा किसी ऊबड़-खाबड़ जगह पर पैर का असंतुलन बिगड़ने से उनके कमर में दर्द हो गई है। अभी वो दर्द निवारक दवाएँ और इंजेक्शन लेकर प्रचार पर जा रहे हैं। लेकिन शाम होते-होते तीसरी-चौथी सभा के बाद यह दर्द अधिक बढ़ जाता है।मालूम हो कि, तेजस्वी यादव लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं। तेजस्वी पीएम मोदी पर एक के बाद एक हमले कर रहे हैं। वहीं एक ओर जहां एनडीए की ओर से पीएम मोदी सहित तमाम दिग्गज नेता बिहार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से अकेले तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला हुआ है। तेजस्वी पीएम मोदी पर करारा हमला बोल रहे हैं। हालांकि फिलहाल तेजस्वी को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें