मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

उलगुलान न्याय महारैली में गरजे तेजस्वी यादव, पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी की हवा अकेले टाइट कर दिए बिहार में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उलगुलान न्याय महारैली में गरजे तेजस्वी यादव, पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी की हवा अकेले टाइट कर दिए बिहार में

उलगुलान न्याय महारैली में गरजे तेजस्वी यादव, पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी की हवा अकेले टाइट कर दिए बिहार में

रांची: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी इतना झुठ बोलते हैं कि गोबर को भी हलवा बना देते हैं। बीजेपी मतलब झुठ की पार्टी । मोदी जी के झुठ से आज लोग परेशान हैं। वहीं इन्होंने मीडिया पर भी सवाल खड़े किए और पीएम मोदी का महिमामंडन करने का आरोप लगाया। कहा मीडिया मुद्दे की बात नहीं करती है। जहां मोदी जाते हैं सिर्फ वही दिखाते हैं। उन्होंने मीडिया पर गोदी मीडिया होने का आरोप लगाया और कहा कि देश में महंगाई, नौकरी और अन्य समस्याओं को नहीं दिखाया जा रहा है, बल्कि ये सिर्फ ये दिखाया जा रहा है कि मोदी क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं क्या पीते हैं। इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली में तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बिहार में बीजेपी हवा टाइट कर दी है। बिहार में पीएम मोदी सहित बीजेपी के अन्य नेता 20 से 25 हेलिकॉप्टर में घूम रहे हैं लेकिन मैंने सिर्फ अकेले ही उनकी हवा टाइट कर दी है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता बार- बार कहते हैं कि संविधान को खत्म कर देंगे। लेकिन ये बाबा साहब का संविधान है इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है। तेजस्वी ने कहा कि ये लोग बोलने से पहले सोचते नहीं हैं और उल जलूल बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को खत्म करने से पहले जनता आपको खत्म कर देगी।

तेजस्वी ने इंडिया गठबंधन को जीताने की अपील

तेजस्वी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के नेता जहां भी खड़े हों उन्ही को वोट दें। उन्होंने कहा कि बीजेपी के झांसे में नहीं आना है। झारखंड के लोग अन्याय से बदला लेंगे और बीजेपी को हराएंगे। तेजस्वी ने कहा कि वे लोग देश में चल रही तानाशाही सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के तीन जमाई, इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई । बीजेपी के गिदड़भभकी से हमारे कोई नेता नही डरते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें