मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बीते 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीते 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया: तेजस्वी यादव

बीते 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया: तेजस्वी यादव

पलामू (झारखंड)। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को पलामू जिले के छत्तरपुर उच्च विद्यालय के मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नीत एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 10 वर्षों के शासनकाल में झूठ के सहारे राज किया है। मोदी 2014 में गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार में आए लेकिन उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उनका एकमात्र मकसद हिंदू-मुस्लिम कर देश की सत्ता पर राज करना रह गया है।

तेजस्वी ने कहा कि मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, जो महज एक जुमला है। उन्होंने पीएम मोदी के 2014 में दिए गए भाषण के कुछ अंश भी सुनाए और कहा कि इनमें एक भी पूरा नहीं किया गया। मोदी ने सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है। तेजस्वी ने कहा कि यदि केंद्र में उनके गठबंधन की सरकार बनी तो गरीब घर की बेटियों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये और पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। साथ ही प्रतिवर्ष एक करोड़ लोगों को नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उनके किए गए वादे के तहत पांच लाख लोगों को बिहार में रोजगार उपलब्ध कराया गया। वह भी सरकारी रोजगार मिला।

तेजस्वी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी विरोध में बोलने वालों को सीबीआई और ईडी से डराने की कोशिश करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध भी 50 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं लेकिन वह लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं। ना लालू प्रसाद यादव झुका है और ना लालू का बेटा झुकेगा। साथ ही कहा कि जेल से उन्हें डर लगेगा जो डरते हैं। हमारे तो भगवान ही जेल में पैदा हुए थे। इसलिए हम जेल से नहीं डरते। इस बार चार जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सिर्फ खरीद-फरोख्त में विश्वास रखते हैं और उनके पास अडानी-अंबानी जैसे लोग मौजूद हैं। उनके चार विधायकों को वह खरीद कर बिहार में सरकार में शामिल कर लिए। इस बार पिछड़े और दलित लोगों ने मन बना लिया है कि वे नरेन्द्र मोदी की सरकार को सत्ता से हटा देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें