मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी यादव का दावा:चारों सीट पर जीत रहे राजद प्रत्याशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेजस्वी यादव का दावा:चारों सीट पर जीत रहे राजद प्रत्याशी

तेजस्वी यादव का दावा:चारों सीट पर जीत रहे राजद प्रत्याशी

पटना।बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभा राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कल यानी 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव प्रसार खत्म हो गया है। वहीं पहले चरण में भाजपा और एनडीए की ओर से कई दिग्गज नेता चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। वहीं पहले चरण के चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, बिहार के चारों लोकसभा सीट जमुई, नवादा,गया और औरंगाबाद में राजद के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। तेजस्वी ने कहा है कि, एक बड़े अंतर से हम इन सीटों पर चुनाव जितेंगे।दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट कर चारों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, प्रथम चरण का प्रचार समाप्त होने तक हमने 40 चुनावी सभाएं की है। प्रथम चरण की हम चारों सीटें जीत रहे है। बीजेपी समर्पित और संपोषित गोदी मीडिया दिल्ली के वातानुकूलित कमरों में बैठ कर कुछ भी मनगढ़ंत दिखाए लेकिन जमीन पर महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, अग्निवीर इत्यादि मुद्दों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। महागठबंधन के हमारे चारों प्रत्याशी युवा है। जिसमें महिला, दलित और पिछड़े वर्ग का बेहतरीन सामंजस्य है।तेजस्वी यादव ने साथ ही राजद के प्रत्याशियों का नाम भी दिया है। 𝟏. जमुई- अर्चना रविदास जी 𝟐. नवादा- श्रवण कुशवाहा जी 𝟑. गया- कुमार सर्वजीत पासवान जी 𝟒. औरंगाबाद- अभय कुशवाहा ।गौरतलब हो कि, लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। कल यानी 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। पूरे देश में पहले चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग है। बिहार में चार लोकसभा सीट जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में मतदान होगा। पूरे देश में पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी मैदान में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें