मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी निकलेंगे बिहार यात्रा पर, 15 अगस्त के बाद तय होगा कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेजस्वी निकलेंगे बिहार यात्रा पर, 15 अगस्त के बाद तय होगा कार्यक्रम

तेजस्वी निकलेंगे बिहार यात्रा पर, 15 अगस्त के बाद तय होगा कार्यक्रम

पटना ।लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभी दल अपने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने एलान कर दिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले वह एक बार फिर जनता के बीच जायेंगे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने तो बिहार में आरक्षण को खत्म कर दिया, अब जो राज्य में नई बहाली निकल रही है, उसमें तो बिहार के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने वाला है। सत्ता में बैठे लोग मजे ले रहे हैं लेकिन हम लोग इसके खिलाफ सड़क पर आएंगे और जनता की आवाज उठाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हमलोग मिलकर कार्यक्रम तय करेंगे और उसके बाद जनता के बीच में ही रहेंगे। जब से सरकार गई तो हमने विधानसभा में भी कहा था कि नीतीश कुमार ने हमको वनवास नहीं दिया है, बल्कि जनता के बीच भेजने का काम किया है. तभी से लगातार हम यात्रा कर रहे हैं। सड़क मार्ग के जरिए लगातार पूरे बिहार की यात्रा की है. तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हमने 250 से ज्यादा रैलियां की। हर जगह गए और जनता के बीच रहे और 15 अगस्त के बाद लगातार जनता के बीच ही हम रहेंगे. लोगों से मुलाकात करेंगे और जनता के बीच रहकर जनता की आवाज को उठाने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव इससे पहले भी कई बार बिहार यात्रा की बात कह चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने बिहार यात्रा नहीं की है। ऐसे में इस बार उम्मीद की जा रही है वो इस यात्रा को करने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव की इस घोषणा से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें