मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली के लिए हुए रवाना -इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली के लिए हुए रवाना  -इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली के लिए हुए रवाना

-इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

पटना।लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए मतदान शुरु हो गया है। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। सातवें चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर कर रही है। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है।बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें आरा, बक्सर, काराकाट, नालंदा, जहानाबाद, पटना साहिब, पाटलिपुत्र और सासाराम शामिल हैं। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मतदान किया है। तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे इस दौरान उनके साथ उनके भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। वहीं मतदान करने के बाद तेजस्वी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी और बेटी के साथ साथ राज्यसभा सांसद संजय यादव दिल्ली के रवाना हुए हैं। दरअसल, आज 3 बजे दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी रवाना हो गए हैं। बता दें कि इंडिया गठबंधन का आज अहम बैठक होना है। इंडिया गठबंधन लगातार अपने जीत का दावा कर रही है। विपक्ष का कहना है उन्हें 300 से अधिक सीट मिलने वाली है। वहीं आज इस बैठक में कांग्रेस नेता सहित दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी यादव ने मतदान किया। जिसकी तस्वीर तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि,"नौकरी, बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी और मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं लोकतंत्र, आरक्षण और संविधान हटाने वालों को अब जनता हटा रही है। अपने मतदान के प्रयोग से जनसमस्याओं को दूर एवं लोकतंत्र को मजबूत करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें