मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी यादव को अब मिलेगी वाई प्लस सिक्योरिटी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का भी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेजस्वी यादव को अब मिलेगी वाई प्लस सिक्योरिटी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का भी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय

तेजस्वी यादव को अब मिलेगी वाई प्लस सिक्योरिटी,

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का भी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय

पटना।बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीएम नीतीश मेहरबान होते दिख रहे हैं। सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव के साथ साथ एक और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं इस मामले में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य के दो पूर्व डिप्टी सीएम को वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। दरअसल, गृह विभाग ने इस संबंध में बुधवार को डीजीपी को आदेश जारी कर सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान किए जाने वाले दौरों और वर्तमान खतरे से जुड़ी आकलन रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार के द्वारा दोनों नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वाई प्लस श्रेणी में करीब एक दर्जन सुरक्षाकर्मी होते हैं। इसमें दो से चार कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। मालूम हो कि, तेजस्वी यादव को पूर्व में उपमुख्यमंत्री के पद पर रहने के दौरान जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई थी। जिसे 31 जनवरी 2024 को हटा लिया गया था। इसके बाद उन्हें मंत्रियों को दी जाने वाली सुरक्षा उपलब्ध करायी जा रही थी। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को 2023 की जुलाई में अग्निपथ आंदोलन के दौरान वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया था किंतु उन्होंने उसे वापस कर दिया था। फिलहाल, उन्हें विधायकों को उपलब्ध होने वाली सुरक्षा हासिल है।वाई श्रेणी के सुरक्षा कवर में कुछ कमांडो समेत आठ से 11 जवान शामिल होते हैं. इसमें दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी शामिल होते हैं। भारत में कई वीआईपी लोगों को इस लेवल की सुरक्षा दी जाती है। कल्पना सोरेन, कंगना रनौत, महेंद्र सिंह धोनी और द कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक रंजन अग्निहोत्री सहित कई दिग्गज नेताओं और सेलिब्रिटी को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें