सम्राट के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- कुछ कहने से पहले याद करें की उनको हमारे पिता ने दिया था रोज़गार -रामविलास जी को भी लालू यादव ने राज्यसभा भेजा, शायद चिराग को यह पता नही

सम्राट के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा-
कुछ कहने से पहले याद करें की उनको हमारे पिता ने दिया था रोज़गार
-रामविलास जी को भी लालू यादव ने राज्यसभा भेजा, शायद चिराग को यह पता नही
पटना। गुरुवार को बिहार बिहार भाजपा के अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नौकरी का नाम लेकर तेजस्वी यादव युवाओं को ठगने का काम किया है। जनता इस बात को समझ चुकी है और अब जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी और बिहार में 40 सीट जीतकर पूरे देश में एनडीए सरकार बनाकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। सम्राट चौधरी की इसी बयान को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन पर बड़ा पलटवार किया। तेजस्वी ने कहा की सम्राट चौधरी आज भले ही यह कह रहे हो कि 4 जून के बाद लालू परिवार बेरोजगार हो जाएगा। लेकिन, उनको याद करना चाहिए कि रोजगार देने का काम उनको हम ही ने किया है। मंत्री बनाया, विधायक बनाया। तो मुझे यही बात करनी है कि हम लोग पॉजिटिव लोग हैं वह नेगेटिव लोग हैं।तेजस्वी ने कहा कि, हम लोग और हमारी सरकार लोगों को नौकरी देती है। जबकि वो लोग नौकरी छिनने का काम करते हैं। यदि वह हम लोग के खिलाफ नहीं बोलेंगे तो काम कैसे चलेगा।उनका चलेगा फिर भाजपा में। यदि मुझे और लालू जी को गाली देकर उन्हें कहीं सम्मान मिल रहा है तो अच्छी बात है। मुझे खुशी है इस बात के लिए। वहीं, ममता बनर्जी के बयान को लेकर तेजस्वी ने कहा कि यह उनका अपना मत है। यह तो अच्छी बात है। पॉजिटिव बात है। वो यदि बोल रही है कि हम सरकार को बाहर से समर्थन देंगे तो यह काफी अच्छी बात है। इसमें यह समझना चाहिए कि हम हमारी सरकार बनने जा रही है और इसको लेकर हमें टेंशन लेने की जरूरत नहीं बल्कि भाजपा को सोचने वाली बात है।इसके अलावा चिराग पासवान को लेकर देश कहा कि वह जो कुछ भी बोलते हैं उसमें उनकी कोई गलती नहीं है। वह जबसे राजनीति में आए हैं तबसे भाजपा और आरएसएस के साथ रहे हैं। लेकिन, उनको याद करना चाहिए कि जब रामविलास पासवान जी के पास एक भी सदस्य नहीं था तो हम लोगों ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाने का काम किया था।





