मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

अनंत सिंह के पैरोल पर तेजस्वी यादव का तंज,कहा- हमारे साथ थे तो अपराधी, जदयू में जाते हो गए संत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनंत सिंह के पैरोल पर तेजस्वी यादव का तंज,कहा- हमारे साथ थे तो अपराधी, जदयू में जाते हो गए संत

अनंत सिंह के पैरोल पर तेजस्वी यादव का तंज,कहा-

हमारे साथ थे तो अपराधी, जदयू में जाते हो गए संत

पटना।मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच उनके जेल से बाहर आने पर सियासी घमासान मचा हुआ है राजद की ओर से लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसी कड़ी में अब पूर्व डिप्टी सीएम व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने पर तंज कसा है। तेजस्वी ने मिडियकर्मियों से बात करते हुए कहा कि वो जब तक हमारे साथ थे तो अपराधी थे, वहीं जब वो जनता दल यूनाइटेड में चले गए हैं तो अब संत हो गए हैं। बता दें कि राज्य सरकार के गृह विभाग के निर्देश के बाद अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया है। वो रविवार की सुबह बेउर जेल से बाहर आए इस दौरान उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जेसीबी से फूलों की बारिश की गई जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मंदिर में जा कर पूजा भी की। अनंत सिंह को यह पैरोल पुश्तैनी जायदाद के बंटवारे के ली दी गई है। वहीं मुंगेर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र मुंगेर संसदीय क्षेत्र के अंदर आता है। ऐसे में इससे पहले अनंत सिंह का जेल से बाहर आना बेहद ही अहम माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें