मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नवरात्रि पर माता के दरबार में तेजप्रताप -लोकसभा चुनाव में दोनों बहनों की जीत का मांगा आशीर्वाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवरात्रि पर माता के दरबार में तेजप्रताप  -लोकसभा चुनाव में दोनों बहनों की जीत का मांगा आशीर्वाद

नवरात्रि पर माता के दरबार में तेजप्रताप

-लोकसभा चुनाव में दोनों बहनों की जीत का मांगा आशीर्वाद

पटना।कलस स्थापना के साथ ही आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। अगले 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान माता के भक्त अपने-अपने तरीके से उन्हें खुश करने की कोशिश करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप माता के दरबार में पुहंचे और चुनाव में दोनों बहनों की जीत का आशीर्वाद माता से मांगा।दरअसल, मंगलवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। मान्यताओं के मुताबिक, जो साधक सच्चे मन और श्रद्धा से माता की पूजा करते हैं उनकी सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और माता उन्हें मनचाहा वर देती हैं। चैत्र नवरात्रि के बीच हो रहे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार और उनके परिवार के लोग भगवान की शरण में देखे जा रहा हैं। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी आज माता के शरण में पहुंच गए।इस लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद की दो बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में हैं। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव मैदान में हैं जबकि पिता को नया जीवन देने वाली रोहिणी आचार्य पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और सारण लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। दोनों बहनें पूरी मजबूति के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं और विरोधियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।चैत्र नवरात्रि के पहले दिन दोनों बहनों की जीत आशीर्वाद लेने पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे पटना सिटी स्थित शीतला मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माता की पूजा अर्चना एवं आरती की। इस दौरान उन्होंने अपनी दोनों बहनों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य की जीत के लिए माता से आशीर्वाद मांगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें