मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

तीजा पर्व पर महिलाओं के लिए दपूम रेलवे चलाएगा दाे फेस्टिवल फास्ट मेमू ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिलासपुर / रायपुर । तीजा पर्व को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। तीजा पर्व के अवसर पर महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 2 जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रायपुर-अनूपपुर-रायपुर और रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर के बीच चलेंगी।

बिलासपुर के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर विवाहित महिलाएं अपने मायके जाती हैं, जिससे ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। यात्रियों की इस बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष सुविधा शुरू की है।

ट्रेन संचालन की तिथि

रायपुर-अनूपपुर-रायपुर (06803/06804) : 24 और 28 अगस्त

रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर (06805/06806) : 25 और 29 अगस्त

समय सारिणी (मुख्य बिंदु)

गाड़ी संख्या 06803 रायपुर-अनूपपुर : रायपुर से सुबह 04:50 बजे रवाना होकर सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड आदि स्टेशनों से होते हुए सुबह 10:15 बजे अनूपपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06804 अनूपपुर-रायपुर : अनूपपुर से दोपहर 01:30 बजे रवाना होकर शाम 07:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06805 रायपुर-ताड़ोकी : रायपुर से सुबह 06:00 बजे रवाना होकर दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06806 ताड़ोकी-रायपुर : ताड़ोकी से दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर शाम 04:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।

महिलाओं को विशेष सुविधा

रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से महिला यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें