मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

पर्थ में उतरी टीम इंडिया, फैंस बोले- रोहित-कोहली की जोड़ी दिलाएगी वनडे सीरीज में जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पर्थ में उतरी टीम इंडिया, फैंस बोले- रोहित-कोहली की जोड़ी दिलाएगी वनडे सीरीज में जीत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पर्थ पहुंच चुकी है। टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य शामिल हैं।

यह वनडे सीरीज कई मायनों में खास है। सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज भी खेली जाएगी, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली, जिन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में, वनडे सीरीज दोनों दिग्गजों के प्रशंसकों के लिए खास अहमियत रखती है। रोहित और कोहली की बल्लेबाजी पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं।

भारतीय क्रिकेट प्रशंसक इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

पर्थ में एक भारतीय प्रशंसक ने आईएएनएस से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने आया हूं।

दोनों खिलाड़ी मुझे दिखे, और मैं बहुत खुश हूं।"

उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के प्रति उत्साह जताते हुए कहा, "भारतीय टीम वनडे में बेहद मजबूत है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत तीनों वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करेगा और सीरीज अपने नाम करेगा।"

सीरीज का पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा, इसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल और 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आखिरी वनडे खेला जाएगा।

शुभमन गिल की युवा कप्तानी और रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से मजबूत हुई भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।

प्रशंसकों का मानना है कि यह टीम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर सीरीज जीतकर इतिहास रच सकती है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी का भी टेस्ट होगा क्योंकि उन्हें हाल ही में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी दी गई है। गिल ने जहां अपनी कप्तानी में हाल ही में भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर दुनिया को अपने नेतृत्व का सबूत पेश किया है, वहीं अब वनडे में उनके नेतृत्व को दुनिया देखना चाहेगी।

हालांकि, गिल के पास अनुभवी खिलाड़ियों में सलाह लेने के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर होगी, जिससे काफी हद तक गिल का काम आसान हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें