मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

भारत-श्रीलंका के बीच टी20 इतिहास को देखें, तो साल 2009 से अब तक दोनों देश कुल 32 मैच खेले हैं, जिसमें 21 मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किए। वहीं, 9 मैच श्रीलंकाई टीम जीत सकी।

एक मैच टाई रहा, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

भारत-श्रीलंका के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक सिर्फ 2 ही मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों का रिकॉर्ड 1-1 से बराबरी पर है।

1 मार्च 2016 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में दोनों देश पहली बार एशिया कप (टी20) में आमने-सामने आए, जिसमें भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 19.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

इसके बाद 6 सितंबर 2022 को सुपर-4 मुकाबले में दोनों देश आमने-सामने थे, जिसमें श्रीलंका ने पिछली हार का बदला लेते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रन जोड़े।

इसके जवाब में श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की जीत में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (52) और कुसल मेंडिस (57) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 11.1 ओवरों में 97 रन की साझेदारी की।

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में अब तक सभी 5 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को 2 बार शिकस्त दी। टीम इंडिया रविवार को फाइनल में पाकिस्तान से ही भिडे़गी।

वहीं, श्रीलंकाई टीम ग्रुप-बी के अपने तीनों मुकाबले जीतने के बाद सुपर-4 के शुरुआती दो मैच गंवा बैठी। इसी के साथ श्रीलंका खिताबी दौड़ से बाहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें