मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिक्षक से ठगे दाे लाख की हुई साइबर ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिक्षक से ठगे दाे लाख की हुई साइबर ठगी

कांकेर : जिले के पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत थाना बांदे के रहने वाले एक शिक्षक को अज्ञात नंबर से फोन आया। उसे क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर दाे लाख रुपये की ठगी की गई। इस घटना के बाद शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। अज्ञात आरोपित के खिलाफ बांदे पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मिली जनकारी के अनुसार बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले शिक्षक दीपेंद्र रॉय को अज्ञात नम्बर से फोन आया। उनका क्रेडिट कार्ड चालू होने व उसे बंद करने की बात आरोपित के द्वारा कहा गया। शिक्षक ने बिना सोचे समझे अपने फोन पर ओटीपी को आरोपित को बता दिया।

ओटीपी के मिलते ही आरोपित ने फोन कट कर दिया। उसके बाद जब शिक्षक अपने क्रेडिट कार्ड को बंद हुआ कि नहीं ये जानने के लिये बैंक पहुंचे तो उसे पता चला कि उनके अकाउंट से दाे लाख रुपये आरोपित के द्वारा निकाल लिया गया है।

दाे लाख रुपये की ठगी होने के कारण शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस शिक्षक के रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें