मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव में दो युवकों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव में  दो युवकों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव में दो युवकों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार तांदुलडीह गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कई दिनों से घर में कैद थे और कोई भी बाहर नहीं आ रहा था। पड़ोसियों के अनुसार फिरीत बाई के घर में कथित तौर पर तंत्र विद्या का अनुष्ठान किया जा रहा था। घर में किसी तरह की कोई हलचल नहीं होने पर गुरुवार देर शाम गांव वालों ने किसी अनहोनी की शंका होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। जब परिवार वालों ने दरवाजा खोला, तो टीम ने देखा कि दो युवक सगे भाई विकास गोंड व विक्रम गोंड बेहोश पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर में मौजूद महिला फिरीत बाई और उसके बेटे विशाल, दो बेटी अमरीकन बाई, चंद्रिका बाई को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर के अनुसार तांदुलडीह गांव में महिला फिरीत बाई, अपने तीन बेटे विकास गोंड, विक्रम गोंड, विशाल गोंड और दो बेटियों चंद्रिका व अमरीकन बाई के साथ उज्जैन के एक बाबा की फ़ोटो को सामने रखकर छह सात दिनों से भूखे प्यासे रहकर जाप कर रहे थे। खुद को घर में बंद कर रखा था। साधना के दौरान ही दो युवकों की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती परिवार के दो सदस्य विक्षिप्तों की तरह हरकत कर रहे हैं। जिनका इलाज जारी है।पुलिस ने बताया कि घर में साधना कर रहे युवकों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें