मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

राजद-जदयू कार्यालय के सामने करेंगे कार्यक्रम, जितनी गोलियां चलवाना हैं चलवा लें : सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

कर्पूरी ठाकुर जयंती कार्यक्रम को लेकर जदयू और भाजपा आमने-सामने

पटना। कर्पूरी ठाकुर जयंती कार्यक्रम को लेकर जदयू और भाजपा आमने-सामने आ गई है। भाजपा का कहना है कि उनको कर्पूरी ठाकुर जयंती कार्यक्रम मनाने के लिए जदयू मिलर स्कूल मैदान उपलब्ध नहीं करा रही है। भाजपा की ओर से मिलर हाई स्कूल ग्राउंड का रिजर्वेशन कराया गया। लेकिन जदयू ने मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में टेंट लगा दिया है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने कर्पूरी जयंती के लिए मिलर हाई स्कूल ग्राउंड का रिजर्वेशन कराया है। हम ये जानना चाहते हैं कि आज 21 तारीख है तो किस नियम के तहत यहां टेंट और पंडाल लग रहा है? यह नीतीश कुमार के राज्य में गुंडागर्दी है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उनको यह सोचना चाहिए कि 18 साल राज्य करने के बाद अगर वह गुंडागर्दी पर उतर गए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार की सत्तासीन पार्टी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। मैं जानता हूं कि राजद के प्रभाव में वह काम कर रहे हैं। लालू प्रसाद का प्रभाव होगा तो स्वाभाविक है आप गुंडागर्दी पर उतरिएगा। आज राजनीतिक तौर पर सभी को कार्यक्रम करने का अधिकार है। 1977 में पार्टी में कोई कर्पूरी ठाकुर की सबसे बड़ी विरोधी रहे तो वह नीतीश कुमार। लालू प्रसाद ने तो उनको हाईजैक किया और उनके विचारधारा पर कभी नहीं चले।

श्री चौधरी ने आगे कहा कि जदयू कहती है मिलर ग्राउंड के बुकिंग के लिए हमने दिसंबर माह में ही आवेदन दिया था। जबकि भाजपा की ओर से एक नवंबर को ही आवेदन दिया गया था। शिक्षा विभाग ने पूर्ण रूप से 24 जनवरी के कार्यक्रम के लिए एनओसी दिया। कल हमारे प्रतिनिधिमंडल ने डीएम पटना से आग्रह किया कि कानून का राज्य स्थापित कीजिए, यह जो जदयू गुंडागर्दी कर रही है। इसको हर हालत में मिलर स्कूल से खाली करवाने का कम कीजिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर लोकतंत्र की इसी तरह हत्या होती रहेगी तो हम लोग मजबूर होंगे। इसी वीरचंद पटेल पथ पर पूरी कार्यक्रम को करेंगे। देखते हैं सरकार में कितनी गोलियां चलाने की ताकत है कि भाजपा के कार्यकर्ता को रोक सकती है। हम 3 दिन से लगातार मुख्यमंत्री से आग्रह कर रहे हैं और एक बार फिर से हम कह रहे है कि जदयू के लोग मिलर स्कूल को खाली करें वो गुंडागर्दी नहीं कर सकते।

वहीं, राजद कोटे के मंत्रियों के फेरबदल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। क्योंकि वह मंत्री तो है ही। नीतीश कुमार में हिम्मत है तो चंद्रशेखर का इस्तीफा करा देते। नीतीश कुमार लोकतंत्र विरोधी है और जिस तरह उनकी पार्टी गुंडागर्दी कर रही है कपूर्री ठाकुर ऊपर से देख रहे होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें