मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

बस्तर के टाकरागुड़ा में ईसाई मतांतरित के शव का कफन-दफन पर ग्रामीणाें में आक्रोश

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बस्तर के टाकरागुड़ा में ईसाई मतांतरित के शव का कफन-दफन पर ग्रामीणाें में आक्रोश

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर मुख्य मार्ग पर स्थित बड़ाजी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में एक ईसाई मतांतरित व्यक्ति की मृत्यु पर गांव में कफन दफन के मामले को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है l यह घटना बेलर टाकरागुड़ा के झीटकापारा की है जहां मृत व्यक्ति का नाम पंडरी नाग जाति माडिया विगत कई वर्षों से ईसाई पंथ का अनुपालन कर रहा था l विवाद की स्थिति तब निर्मित हो गई जब ईसाई मतांतरित लोग मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार ईसाई रीति से करने गांव के हिंदू मुक्तिधाम में करने की योजना में थे l परन्तु ग्रामीणों को जब यह घटना की जानकारी मिली तत्काल इसका विरोध कर शव को ईसाई कब्रिस्तान में कफन दफ़न करने कहा गया lइस मामले में ग्राम पुजारी का कहना है कि, हम आदिकाल से ही सत्य सनातन एवं प्रकृति पूजक है हमारे पूर्वज आदिकाल से देवी देवताओं को पूजते आ रहे हैं l परन्तु कुछ वर्षों से कुछ लोग अपनी संस्कृति एवं रूढ़ि परंपरा को छोड़कर कर विदेशी पाश्चात्य संस्कृति का पालन कर गांव के परंपरा के विपरीत कार्य करते है l गांव में होने वाले गुड़ी जतरा पूजा में शामिल न होकर इसका विरोध करते हैं एवं गांव में टकवाव की स्थिति निर्मित करते है l वही ग्राम पंचायत सरपंच का कहना है कि, हम ग्राम सभा में पारित नियम एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं जो कि अपने अपने धर्म के लिए सरकार द्वारा आबंटित कब्रिस्तान पर शव को दफनाने का आदेश देती है lबजरंग दल के विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा कि, हम ईसाई मिशनरियों के मंसूबों को कतई सफल होने नहीं देंगे l यह मिशनरी शिक्षा चिकित्सा के नाम पर हमारे भोले भाले आदिवासी भाई बहनों को बरगलाकर इनका धर्मांतरण करके इनका शोषण करते हैं एवं इनकी ही भूमि पर चर्च का निर्माण करते और इनके पट्टा पर कई प्रकार के ऋण निकालकर उनको ही फंसाने का कार्य करते है l ऐसे कृत्य कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है l यह जिस भाषा में समझेंगे बजरंग दल उसी भाषा में समझने का कार्य करेगा lविहिप के जिला सह मंत्री घनश्याम नाग ने कहा कि, ईसाई मिशनरी बस्तर जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र को आए दिन कुछ न कुछ घटना को अंजाम देते हैं l हमारे आदिवासी बेटियों को प्रेम जाल में फसाना, जमीन अतिक्रमण, अवैध चर्च का निर्माण कर गांव की रीति नीति को बाधा पहुंचाने का कार्य करते है lबजरंगदल सह संयोजक योगेश रैली का सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया और कहा कि, सभी ग्राम वासी एकजुट होकर रहे एवं कोई भी बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश करता है, तो उसकी जानकारी पुलिस थाना में अवश्य सूचना दे ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके lइस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच बंगाराम बघेल , कमला बघेल, मिकेस्वर,जनपद सदस्य हिडमा राम मंडावी, बदरू राम, रैयतू राम, लच्छिन राम,अनिल बघेल, सुंदरलाल एवं सभी ग्रामवासी उपस्थित थे l

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें