मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 सीरीज: सोफी डिवाइन का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 सीरीज: सोफी डिवाइन का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द इडेन पार्क में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य मिला था। कीवी टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। कीवी टीम की तरफ से अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने शानदार अर्धशतक लगाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं डिवाइन ने 38 गेंदों पर 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से नाबाद 55 रनों की पारी खेली और मैडी ग्रीन 34 के साथ 84 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

कप्तान अमेलिया केर ने भी 30 रन बनाए।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 9 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने चौथे नंबर की बल्लेबाज नेरी डर्कसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला।

60 के स्कोर पर डर्कसेन 18 गेंद पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कप्तान वोल्वार्ड्ट 39 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। वोल्वार्ड्ट को अमेलिया केर ने रन आउट कर दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं कायला रेनेके ने 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 149 तक पहुंचाया था।

21 रन देकर 2 विकेट लेने और नाबाद 55 रन बनाने वाली सोफी डिवाइन प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें