मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल की पुष्टि, 2-6 फरवरी के बीच इन वेन्यू पर होंगे मैच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल की पुष्टि, 2-6 फरवरी के बीच इन वेन्यू पर होंगे मैच

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को मेंस टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मुकाबलों के शेड्यूल की पुष्टि कर दी है। 2 से 6 फरवरी के बीच कुल 16 वार्म-अप मैच खेले जाएंगे।

7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा, जिससे पहले वार्म-अप मैच भी इन्हीं देशों में खेले जाएंगे। भारतीय सरजमीं पर बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड 1 और नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई में एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में वार्म-अप मैच खेले जाएंगे।

दूसरी ओर, श्रीलंका में एसएससी क्रिकेट ग्राउंड और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में वार्म-अप मैच आयोजित होंगे।

2 फरवरी को वार्म-अप मैच में भारत-ए का सामना यूएसए से होगा। इसके बाद भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। 6 फरवरी को भारत-ए की टीम नामीबिया के विरुद्ध वार्म-अप मुकाबला खेलेगी। भारत और इंडिया 'ए' के मैच देश में स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल

2 फरवरी:

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे से)

यूएसए बनाम इंडिया 'ए': डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 5 बजे से)

कनाडा बनाम इटली: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 7 बजे से)

3 फरवरी:

ओमान बनाम श्रीलंका 'ए': कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (दोपहर 1 बजे से)

नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे:

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दोपहर 3 बजे से)

नेपाल बनाम यूएई: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 5 बजे से)

4 फरवरी:

स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु (दोपहर 1 बजे से)

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे से)

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड: एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो (शाम 5 बजे से)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे से)

5 फरवरी:

जिम्बाब्वे बनाम ओमान: कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (सुबह 11 बजे से)

नेपाल बनाम कनाडा: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 1 बजे से)

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (शाम 5 बजे से)

न्यूजीलैंड बनाम यूएसए: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे से)

6 फरवरी:

इटली बनाम यूएई: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 3 बजे से)

इंडिया 'ए' बनाम नामीबिया: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (शाम 5 बजे से)

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें