मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 वर्ल्ड कप: 'मोस्का बंधुओं' की अटूट शतकीय साझेदारी, ऐतिहासिक मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 वर्ल्ड कप: 'मोस्का बंधुओं' की अटूट शतकीय साझेदारी, ऐतिहासिक मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा

मुंबई। 'मोस्का बंधुओं' की जोड़ी ने अटूट साझेदारी करते हुए इटली को नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई। ग्रुप-सी के इस मैच को अपने नाम करते हुए इटली ने जीत का खाता खोला।

इटली ने अपने पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हार का सामना किया था, जबकि नेपाल ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पिछले मैच में 4 रन से करीबी हार झेली थी। इस जीत के साथ इटली की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार दूसरी हार के बाद नेपाल सबसे निचले पायदान पर है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवरों में महज 123 रन पर ही सिमट गई।

इस टीम ने 8 के स्कोर पर कुशल भुर्तेल (5) का विकेट गंवा दिया था। यहां से रोहित पौडेल ने आसिफ शेख के साथ 30 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 49 के स्कोर तक पहुंचाया।

कप्तान रोहित 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आसिफ ने 20 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। इन बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद दीपेंद्र सिंह ने आरिफ शेख के साथ चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 44 रन जुटाते हुए टीम को शतक के करीब पहुंचाया। दीपेंद्र 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आरिफ ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

करण केसी ने नाबाद 18 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से क्रिशन कलुगामागे ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि बेन मानेंटी ने 2 विकेट निकाले। अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में इटली ने 'मोस्का बंधुओं' के बीच अटूट साझेदारी के साथ नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से यादगार जीत दर्ज की।

जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने महज 12.4 ओवरों में 124 रन जोड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। जस्टिन मोस्का 44 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एंथनी ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें