मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 विश्व कप सुपर 8: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 136 रनों का लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

एंटीगुआ, । वेस्टइंडीज ने सोमवार (भारतीय समय) को यहां आईसीसी टी-20

विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 136

रनों का लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित

20 ओवरों में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने

बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए, वहीं काइल मेयर्स ने 35 रनों की

महत्वपूर्ण पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका ने मैच में टॉस

जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। वेस्टइंडीज की

शुरुआत खराब रही और केवल 5 रनों के स्कोर पर शाई होप (01) और निकोलस पूरन

(01) पवेलियन लौट गए। इसके बाद काइल मेयर्स और रोस्टन चेज ने तीसरे विकेट

के लिए 81 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को मैच में वापसी दिलाई। इसके

बाद तबरेज शम्सी ने काइल मेयर्स (35) को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका

दिया, फिर केशव महाराज ने रोवमन पॉवेल (01) को भी चलता किया और वेस्टइंडीज

ने 89 रन पर चार विकेट खो दिये।

तबरेज शम्सी ने यहां से शेरफेन

रदरफोर्ड (00) और रोस्टन चेज (52) को पवेलियन भेज वेस्टइंडीज को गहरे संकट

में डाल दिया। 18वें ओवर में आंद्रे रसेल 9 गेंदों पर 2 छक्कों की बदौलत 15

रन बनाकर रन आउट हो गए। 118 के कुल स्कोर पर रबाडा ने अकिल हुसैन (06) को

आउट कर वेस्टइंडीज को आठवां झटका दिया।

यहां से अल्जारी जोसेफ और

गुडाकेश मोती ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 20 ओवर में वेस्टइंडीज को

स्कोर 8 विकेट पर 135 रन तक पहुंचा दिया। जोसेफ 11 और मोती 4 रन बनाकर

नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने 3, मार्को यान्सन, एडन मार्करम, केशव महाराज और कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें