मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगी दक्षिण अफ्रीका, हेड टू हेड आंकड़े चौंकाने वाले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगी दक्षिण अफ्रीका, हेड टू हेड आंकड़े चौंकाने वाले

अहमदाबाद। टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मुकाबला गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाना है। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाना है। सुपर-8 का यह मुकाबला बेहद अहम है। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेंगी।

दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया था, वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था।

वेस्टइंडीज के सामने दक्षिण अफ्रीका को ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल दक्षिण अफ्रीका कभी नहीं करेगी।

टी20 में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबे वाला नहीं है। यह भी एक कारण है कि दक्षिण अफ्रीका इस मैच को गंभीरता से लेगी।

दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज 14 मैचों में विजयी रही है।

अहमदाबाद में भी वेस्टइंडीज उलटफेर रखने की पूरी क्षमता रखती है।

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में दिखे हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाना है, इसलिए ओस कोई भूमिका नहीं निभाएगी। दोनों टीमें पहले बैटिंग करने का सोच सकती हैं, लेकिन लाइट्स में बैटिंग करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

190 रन से ज्यादा का स्कोर बेहतर माना जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान मार्करम, क्विंटन डिकॉक, ब्रेविस, स्टब्स और मिलर पर बड़ा स्कोर करने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए कप्तान होप के साथ हेटमायर, रदरफोर्ड, पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और पॉवेल अहम खिलाड़ी होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें