मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली एसोसिएट टीम बनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली एसोसिएट टीम बनी

कोलकाता। टी20 विश्व कप के इतिहास में स्कॉटलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एसोसिएट देश के रूप में स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि यूएसए को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम कर ली है।

कोलकाता के ईडन गार्डन में सोमवार को खेले जा रहे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 207 रन बनाए।

टी20 विश्व कप में किसी भी एसोसिएट देश का एक पारी में बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है।

पूर्व में यह रिकॉर्ड यूएसए के नाम था। टी20 विश्व कप 2024 में यूएसए ने कनाडा के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट पर 197 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

इसी मैच में कनाडा ने पहली पारी में 194 रन बनाए थे।

चौथे स्थान पर नीदरलैंड है। 2014 में सिल्हट में आयरलैंड के खिलाफ नीदरलैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 193 रन बनाए थे। इसी मैच में आयरलैंड ने पहली पारी में 4 विकेट पर 189 रन बनाए थे।

स्कॉटलैंड की टी20 विश्व कप 2026 में एंट्री नाटकीय तरीके से हुई है। स्कॉटलैंड ने विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया था। ग्रुप सी में स्कॉटलैंड की जगह बांग्लादेश थी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर खतरा बताते हुए विश्व कप का बहिष्कार किया था। बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को मौका दिया।

स्कॉटलैंड की टीम सातवीं बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है। इससे पहले वह 2007, 2009, 2016, 2021, 2022 और 2024 के टी20 विश्व कप में खेल चुकी है। स्कॉटलैंड टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी अपेक्षाकृत मजबूत टीमों को हरा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें