मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 विश्व कप: टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय नहीं, अर्शदीप बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 विश्व कप: टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय नहीं, अर्शदीप बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप का पहला एडिशन 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। मौजूदा समय में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 विश्व कप का दसवां एडिशन खेला जा रहा है। अब तक खेले गए विश्व कप के सभी एडिशन में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। शीर्ष पर विराट कोहली हैं, तो दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। गेंदबाजों के मामले में आंकड़ा बिल्कुल अलग है। शीर्ष 10 में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है।

अब तक खेले गए टी20 विश्व कप मैचों में सफलतम गेंदबाजों पर गौर करें तो शीर्ष 5 पर एशियाई गेंदबाजों का कब्जा है, लेकिन इसमें एक भी भारतीय या सेना देशों का गेंदबाज नहीं है। टी20 विश्व कप 2026 में अगर ऑस्ट्रेलियाई एडम जांपा और दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्किया का प्रदर्शन अच्छा रहा, तो वे शीर्ष 5 में जगह बना सकते हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास भी शीर्ष दस में एंट्री के साथ ही शीर्ष 5 में भी जगह बनाने का मौका है। फिलहाल 19वें स्थान पर मौजूद अर्शदीप ने विश्व कप के 15 मैचों में 29 विकेट लिए हैं।

टी20 विश्व कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज आर अश्विन रहे हैं। अश्विन ने 24 मैचों में 32 विकेट लिए हैं और वह 13वें स्थान पर हैं।

पहले स्थान पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन हैं। शाकिब ने 2007 से 2024 के बीच 43 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दूसरे स्थान पर हैं। हसरंगा ने 2021 से 2026 के बीच अब तक खेले 20 मैचों में 40 विकेट लिए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी 34 मैचों में 39 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

चौथे स्थान पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान हैं। राशिद ने 2016 से 2026 के बीच अब तक खेले 24 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। पांचवें नंबर पर श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और अपनी कप्तानी में श्रीलंका को टी20 विश्व कप जिताने वाले लसिथ मलिंगा हैं। मलिंगा ने 31 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई एडम जांपा भी 21 मैचों में 36 विकेट लेकर छठे स्थान पर हैं और उनके पास भी शीर्ष स्थान पर जाने का मौका है।

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल सातवें स्थान पर हैं। अजमल के नाम 2009 से 2014 के बीच 23 मैचों में 36 विकेट हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज टिम साउदी आठवें स्थान पर हैं। साउदी ने 2010 से 2024 के बीच 25 मैचों में 36 विकेट लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्किया नौवें स्थान पर हैं। नॉर्किया ने 19 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के अजंता मेंडिस दसवें स्थान पर हैं। 2009 से 2014 के बीच मेंडिस ने 21 मैचों में 35 विकेट लिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें