मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 वर्ल्ड कप: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार, न्यूजीलैंड भी हारी है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 वर्ल्ड कप: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार, न्यूजीलैंड भी हारी है

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इस स्टेडियम में भारतीय टीम का हालिया रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार भारतीय फैंस अब भी नहीं भूले हैं। वहीं जारी टी20 विश्व कप में भी सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा था।

इसलिए भारतीय फैंस इस मैच से पहले काफी चिंतित हैं, लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो टी20 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 10 टी20 मैच खेले हैं जिसमें 7 मैचों में टीम ने सफलता हासिल की है, और तीन मैचों में हार मिली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को भी हराया है।

भारतीय टीम 2021 के बाद से इस स्टेडियम में तीन मैच हारी है। इस तरह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का टी20 में जो रिकॉर्ड है वो उत्साहजनक है।

टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच खेला है। इसमें एक मैच में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में रविवार को होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को इतिहास बदलना होगा।

भारतीय टीम अगर विश्व कप जीतती है तो लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी।

अब तक, इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह मैच हुए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तीन मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीमों ने दो जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें