मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 वर्ल्ड कप: वेन्यू बदलने की मांग के बीच आईसीसी बांग्लादेश भेजेगा डेलीगेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 वर्ल्ड कप: वेन्यू बदलने की मांग के बीच आईसीसी बांग्लादेश भेजेगा डेलीगेशन

ढाका। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) आमने-सामने की बातचीत के लिए बांग्लादेश में एक डेलीगेशन भेजेगा। टी20 फॉर्मेट के महाकुंभ की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रही है।

आईसीसी सूत्रों ने 'आईएएनएस' को बताया है कि डेलीगेशन कुछ दिनों में टी20 वर्ल्ड कप के संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ अंतिम बार आमने-सामने की ​​मीटिंग करेगा।

ई-मेल और वर्चुअल मीटिंग के जरिए इस मुद्दे को सुलझाने के पिछले प्रयास सफल नहीं रहे थे। ऐसे में आईसीसी अधिकारियों की यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सूत्रों ने बताया, "आईसीसी डेलीगेशन कुछ दिनों में टी20 वर्ल्ड कप के संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों के साथ आखिरी बार आमने-सामने की ​​मीटिंग के लिए बांग्लादेश जाएगा। इसके बाद फैसला सुनाया जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि एक ओर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां के खेल मंत्रालय ने भारत में कोई भी मैच न खेलने पर कड़ा रुख अपनाया है।

वहीं, दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने के लिए कहा था।

'द डेली स्टार' ने खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के हवाले से कहा, "नवीनतम अपडेट के अनुसार, अमीनुल इस्लाम ने मुझे बताया कि आईसीसी की एक टीम बातचीत के लिए बांग्लादेश आ सकती है। हमारे रुख में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हम वर्ल्ड कप में खेलने के लिए उत्सुक हैं, खासकर श्रीलंका में।

मुझे पूरा विश्वास है कि इसे आयोजित करना असंभव नहीं है।"

बांग्लादेश को भारत में तीन मैच खेलने हैं। यह टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में मुकाबले खेलेगी। इसके बाद उसे नेपाल के खिलाफ 17 फरवरी को मुंबई में मैच खेलना है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग है कि उसकी टीम के विश्व कप मुकाबले भारत से बाहर आयोजित करवाए जाएं, लेकिन आईसीसी ने बताया है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही फाइनल हो चुका है। इसके साथ ही आईसीसी ने बीसीबी से अपने रुख पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने रुख पर कायम रहा। दोनों पक्ष एक संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें