मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 विश्व कप: फारूकी के पांच विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रन से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

जॉर्जटाउन,। फजलहक फारूकी के पांच विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने

मंगलवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के ग्रुप

सी मैच में पदार्पण कर रहे युगांडा को 125 रनों से करारी शिकस्त दी।

डेथ

ओवरों में युगांडा के गेंदबाजों की वापसी के बावजूद, इब्राहिम जादरान (46

गेंदों पर 70 रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज (42 गेंदों पर 76 रन) के बीच 154

रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5

विकेट पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

विशाल स्कोर का

बचाव करते हुए, फारूकी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से जीत की नींव रखी,

उन्होंने 9 रन देकर 5 लिए और युगांडा को 16 ओवरों में 58 रनों पर ढेर कर

दिया और अपनी टीम के लिए बड़ी जीत दर्ज की।

इस मैच में

युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला

किया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने अनुकूल बल्लेबाजी परिस्थितियों

और युगांडा की फील्डिंग में चूक का फायदा उठाया।

गुरबाज और

जादरान ने अफगानी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने दबदबा बनाए रखा और

गुरबाज ने नौवें ओवर में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से अपना पहला टी20

विश्व कप अर्धशतक पूरा किया।

अफगानिस्तान ने 10वें ओवर तक

100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। 14वें ओवर में बिलाल शाह ने 25 रन दिये,

जिसमें पांच नो-बॉल और पांच वाइड शामिल थे, जिससे अफगानी टीम का 14वें ओवर

की समाप्ति पर स्कोर 150 के पार पहुंच गया।

कप्तान मसाबा

ने इब्राहिम जादरान को आउट कर युगांडा के लिए पहला विकेट लिया और 154 रन की

ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा। जादरान ने 46 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्के की

बदौलत 70 रन बनाए।

अनुभवी गेंदबाज अल्पेश रामजानी और मसाबा

ने अगले कुछ ओवरों में दो और विकेट चटकाए और अफगानिस्तान के रन गति को

रोकने में सफलता हासिल की। युगांडा के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में अपना

जलवा दिखाया और अंतिम चार ओवरों में 22 रन देकर मात्र तीन विकेट लिए।

अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया। जादरान

के अलावा गुरबाज ने 45 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की बदौलत 76 रन बनाए।

युगांडा के लिए कोसमस केवूटा और मसाबा ने 2-2 व अल्पेश रामजानी ने 1 विकेट

लिया।

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा टीम की

शुरुआत खराब रही और फारूकी ने लगातार दो गेंदों पर रौनक पटेल (4) और रोजर

मुकासा (0) को पवेलियन भेज दिया। मुजीब उर रहमान ने साइमन सेजई को 4 रन पर

आउट करके अफगानिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई।

इसके बाद नवीन

उल हक ने पांचवें ओवर में दिनेश नकरानी (06) और अल्पेश रामजानी (00) को

पवेलियन भेज दिया। युगांडा ने केवल 18 रन पर अपने 5 विकेट खो दिये। यहां से

रियाजत अली शाह (11) और रॉबिन्सन ओबुया (14) के बीच एक छोटी सी साझेदारी

कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन फारूकी ने वापसी की और ओबुया और

कप्तान ब्रायन मसाबा (00) को पवेलियन भेज युगांडा को बड़ी हार की ओर धकेल

दिया। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने बाकी दो विकेट लेकर युगांडा की

पारी को 58 रन पर समेट दिया।

अफगानिस्तान की तरफ से फजलहक फारुकी ने 5 विकेट लिये, जबकि नवीन उल हक और कप्तान राशिद खान ने 2-2 व मुजीब उर रहमान ने 1 विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें