मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मैच में नेपाल को 1 रन से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

किंग्सटन,। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को टी-20 विश्व कप मैच में यहां

एक रोमांचक मुकाबले में नेपाल को 1 रन से हरा दिया। मैच में दक्षिण

अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 115

रन बनाए, जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन ही बना सकी।

116

रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत खराब रही और आठवें ओवर

में 35 के कुल स्कोर पर कुशल भुरतल (13) और कप्तान रोहित पौडेल (00) को

तमरेज शम्सी ने पवेलियन भेज दिया।

यहां से आशिफ शेख और अनिल साह ने

50 रनों की साझेदारी कर नेपाल को मुसीबत से निकाला। एडन मार्करम ने अनिल

साह को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। अनिल ने 24 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के

की बदौलत 27 रन बनाए। हालांकि इसके बाद शम्सी ने दीपेंद्र सिंह आरी (06)

और आशिफ शेख को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को मैच में वापसी दिला दी। आसिफ ने

49 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

19वें ओवर में एनरिक नार्ट्जे ने कुशल मल्ला (01) को बोल्ड कर नेपाल को छठा

झटका दिया।

यहां से नेपाल को 10 गेंदों में जीत के लिए 16 रनों की

आवश्यकता थी। सोमपाल कामी अगली 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर नेपाल को मैच में

वापसी दिला दी। आखिरी ओवर में जीत के लिए नेपाल को 8 रन की जरूरत थी। ओटनेल

बार्टमेन आखिरी ओवर लेकर आए, गुलशन झा ने पांच गेंदों पर 6 रन जोड़े।

आखिरी गेंद पर नेपाल को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन गुलशन इस गेंद पर

रन आउट हो गए और नेपाल को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ

नेपाली खिलाड़ियों सहित स्टेडियम में मौजूद नेपाली प्रसंशकों के आंखों में

भी आंसू आ गए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने 4, एडन मार्करम और एनरिक नार्ट्जे ने 1-1 विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में बनाए 115 रन

इससे

पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर

में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए रीजा

हैंड्रिक्स ने 43 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 27 रन बनाए। इन दोनों के

अलावा क्विंटन डी कॉक ने 10 और कप्तान एडन मार्करम ने 15 रन बनाए।

नेपाल की ओर से कुशल भुरतल ने 4 औऱ दीपेंद्र सिंह ने 3 विकेट लिये।

न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से हराया

त्रिनिदाद

में खेले गए एक अन्य मुकाबले में न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से

करारी शिकस्त दी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने

का फैसला किया।

युगांडा की टीम 18.4 ओवरों में केवल 40 रनों पर सिमट

गई। युगांडा के लिए केनेथ वैसवा ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। वैसवा के अलावा

फ्रेड अचेलम ने 9 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 5 रनों का

आंकड़ा भी नहीं पार सका। चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 3, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट और रचिन रविंद्र ने 2-2 व लॉकी फर्ग्यूसन ने 1 विकेट लिया।

जवाब

में न्यूजीलैंड ने फिन एलन (09) का विकेट खोकर 5.2 ओवर में 41 रन बनाकर

मैच जीत लिया। डेवोन कॉन्वे 22 और रचिन रविंद्र 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें