मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराया, सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराया, सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

मुंबई। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 25वें मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। ग्रुप-सी का यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवर में महज एक विकेट खोकर 134 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों में लगातार तीन जीत दर्ज कर सुपर आठ में जगह बना ली है। वहीं नेपाल लगातार तीसरा मुकाबला हारकर विश्व कप से बाहर हो गई है।134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत मजबूत रही। सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग और कप्तान शाई होप ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। किंग 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद होप ने शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को जीत तक पहुंचाया। होप ने 44 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए, जबकि हेटमायर ने 32 गेंदों में चार चौके और दो छक्के जड़ते हुए नाबाद 46 रन की पारी खेली।नेपाल की ओर से नंदन यादव ने एकमात्र विकेट हासिल किया।नेपाल की पारी लड़खड़ाईइससे पहले नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही थी और टीम ने 73 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे। कुशल भुर्टेल (1), रोहित पौडेल (5), आसिफ शेख (11), आरिफ शेख (2), लोकेश बाम (13) और गुलसन झा (11) सस्ते में आउट हो गए।हालांकि दीपेंद्र सिंह ऐरी और सोमपाल कामी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। ऐरी ने तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि कामी ने 15 गेंदों पर चार चौकों के सहारे नाबाद 26 रन जोड़े।वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ और रोस्टन चेज ने एक-एक विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें