मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को केवल 56 रनों पर समेटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

तरौबा, । गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने

यहां खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को

अफगानिस्तान को 11.5 ओवर में केवल 56 रन पर समेट दिया।

अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई (10) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या भी पार न कर सका।

मैच

में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का

फैसला किया और उनका यह तब निर्णय गलत साबित हुआ, जब अफगानी टीम ने केवल 28

रन पर 6 विकेट गंवा दिये।

यहां से राशिद खान (08) और करीम जनत

(08) ने 22 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 50 तक पहुंचाया। 50 के कुल

स्कोर पर तबरेज शम्सी ने पहले जनत और उसके बाद नूर अहमद (00) को आउट कर

बांग्लादेश को स्कोर 50 रनों पर 8 विकेट कर दिया। इसी स्कोर पर एनरिक

नार्ट्जे ने राशिद खान को भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 56 के कुल स्कोर

पर शम्सी ने नवील उल हक (02) को एलबीडब्ल्यू कर अफगानिस्तान की पारी समेट

दी। फजलहक फारूकी 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से

मार्को यान्सन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट लिये, जबकि कागिसो रबाडा और

एनरिक नोर्ट्जे ने 2-2 विकेट हासिल किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें