मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 विश्व कप: बारिश के कारण इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मैच रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ब्रिजटाउन, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल

में टी20 विश्व कप 2024 का छठा मैच मंगलवार देर रात बारिश के कारण रद्द कर

दिया गया।

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर गत विजेता इंग्लैंड के

खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जॉर्ज मुन्से (31 गेंदों पर 41*

रन, 4 चौके और 2 छक्के) और माइकल जोन्स (30 गेंदों पर 45* रन, 4 चौके और 2

छक्के) ने स्कॉटिश टीम के लिए ओपनिंग की और शानदार प्रदर्शन करते हुए 90

रनों की साझेदारी निभाई।

सातवें ओवर की दूसरी गेंद के बाद बारिश के

कारण मैच रोक दिया गया था, लेकिन बारिश रुकते ही खेल फिर से शुरू हो गया और

इसे 10-10 ओवर का कर दिया गया।

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मैच पर

नियंत्रण बनाए रखा और इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए, जिससे 10

ओवर की समाप्ति के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 90 हो गया।

हालांकि,

पारी के ब्रेक के दौरान बारिश ने फिर से मैच को बाधित कर दिया और

अधिकारियों को मैच रद्द करना पड़ा। यह चल रहे टी20 विश्व कप 2024 का पहला

मैच था जो बारिश की भेंट चढ़ गया।

फिलहाल, इंग्लैंड एक अंक के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है। वहीं, स्कॉटलैंड एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें