मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

वर्षा बाधित मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, टी20 श्रृंखला में बनाई अपराजेय बढ़त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पल्लीकल,। तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में रविवार को खेले गए

दूसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के

साथ टीम इंडिया ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। बारिश से बाधित

इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत के सामने 8 ओवर में 78 रनों का

लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

लक्ष्य

का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक बदलाव के साथ संजू सैमसन को यशस्वी

जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने को भेजा।दो गेंद फेंके जाने के बाद ही

बारिश शुरू हो गई, जिससे मैच रुक गया। हालांकि जब खेल शुरू हुआ तो डकवर्थ

लुईस नियम के तहत भारत को 8 ओवर में 78 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य मिला।

सैमसन एक बार फिर विफल रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान

सूर्यकुमार यादव और यशस्वी ने मोर्चा संभाला और 39 रनों की साझेदारी कर

पारी को पटरी पर ले आए। सूर्या ने 12 गेंदों पर 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी

खेली। जबकि यशस्वी जयसवाल ने 15 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया। आखिर

में हार्दिक पांड्या ने 9 गेंद पर 22 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। ऋषभ पंत

2 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए महीशा पथिराना, वानेंदू हसरंगा और

मथीशा तीक्ष्णा ने 1-1 विकेट चटकाए।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले

बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रनों का स्कोर

बनाया। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने सबसे अधिक 53 रन बनाए। पथुम निशंका

ने 32 रन, कमेंडु मेंडिस ने 26 और चरिथ असलंका ने 14 रन बनाए। जबकि ओपनर

कुशल मेंडिस ने 10 रन और रमेश मेंडिस ने 12 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ

से रवि विश्नोई ने 3 विकेट अपने नाम किए। जबकि अक्षर पटेल, हार्दिक

पांड्या और अर्शदीप सिंह को 2-2 सफलता मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें