मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रियान पराग की टीम असम की करारी हार, ओडिशा 73 रन से जीती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रियान पराग की टीम असम की करारी हार, ओडिशा 73 रन से जीती

लखनऊ। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अंतर्गत असम और ओडिशा के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को मुकाबला खेला गया। इस मैच में रियान पराग की कप्तानी वाली असम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

असम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ओडिशा ने 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

ओडिशा की तरफ से सबसे ज्यादा 51 रन विकेटकीपर बल्लेबाज आशीर्वाद स्वेन ने बनाए। आशीर्वाद ने 28 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। वह नाबाद रहे। उनके साथ कप्तान बिपल्ब सामंत्रे 32 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 50 गेंदों में 96 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत ही 75 पर 4 विकेट गंवा चुकी ओडिशा 171 तक पहुंच सकी।

असम के लिए अब्दुल अजीज कुरैशी ने 2, मुख्तार हुसैन और अविनव चौधरी ने 1-1 विकेट लिए।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की बल्लेबाजी ओडिशा की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बिखर गई। सुमित घडिगांवकर और रियान पराग ही दो अंकों में पहुंच सके। घडिगांवकर पारी की शुरुआत करने आए थे। वह 33 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रियान पराग 19 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए।

ओडिशा के कप्तान सामंत्रे ने 1 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट लिए।

बादल बिस्वाल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। सौम्य रंजन लेंका, राजेश मोहंती, सर्बेश्वर मोहंती और प्रयास सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

आशीर्वाद स्वेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जीत के बाद ग्रुप ए में ओडिशा चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ओडिशा ने 6 मैचों में 3 जीत हासिल की है जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें