मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के स्वास्थ मॉडल पर निशाना साधा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के स्वास्थ मॉडल पर निशाना साधा

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान का निरीक्षण कर दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) पर निशाना साधा। उन्होंने अस्पतालों की स्थिति पर दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अस्पताल की हालत इतनी खराब है कि लोग इलाज और दवा के बिना मर रहे हैं।स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की हालत बहुत खराब है। लोग इलाज और दवा के बिना मर रहे हैं। फर्जी गारंटी कार्ड बांटकर जनता से झूठ बोला जा रहा है। मैं दिल्ली के दो और सरकारी अस्पतालों की हालत देखकर वापस आई हूं। आज मैं फर्जी स्वास्थ्य क्रांति का पर्दाफाश करूंगी।"मालीवाल बताया कि अस्पतालों में कैंसर मरीजों को इलाज के लिए सर्दी में सड़क पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा अस्पतालों में सफाई की हालत भी खस्ता है और एक बेड पर तीन से चार मरीजों को लेटना पड़ता है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर फर्जी स्वास्थ्य क्रांति और गारंटी कार्ड बांटने का आरोप भी लगाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें