मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एसयूवी खाई में गिरी, तीन महिलाओं समेत 7 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एसयूवी खाई में गिरी, तीन महिलाओं समेत 7 की मौत

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। चंबा-मसरूंड मार्ग पर एक बोलेरो वाहन सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी चंबा जिले के गांव कुठेड़ के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी शवों को खाई से निकाला गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, एसयूवी के अनियंत्रित होने या सड़क की स्थिति इस हादसे का कारण हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

घटनास्थल पर पहुंचे चंबा के एडिशनल एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य किया। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।

सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

वहीं ग्राम पंचायत मसरूंड के उपप्रधान रवि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। उन्होंने कहा कि रात के समय हुआ यह हादसा बेहद दर्दनाक था और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें