मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

महागठबंधन के पांच सीटों पर दावेदारों की संख्या बढ़ी,घोषणा पर सस्पेंस बरकरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महागठबंधन के पांच सीटों पर दावेदारों की संख्या बढ़ी,घोषणा पर सस्पेंस बरकरार

महागठबंधन के पांच सीटों पर दावेदारों की संख्या बढ़ी,घोषणा पर सस्पेंस बरकरार

रांची: झारखंड में इंडी गठबंधन में कांग्रेस को 04 और झामुमो को 01 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नामों की घोषणा करनी है, बावजूद अभी तक घोषणा नही किए जाने से राजनीतिक महकमे में संशय बरकरार है। दरअसल धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ददई दुबे, अनुपमा सिंह, गौरव सिंह, रविंद्र पांडेय ने अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं रांची लोकसभा सीट से सुबोधकांत सहाय, रामटहल चौधरी,चतरा लोकसभा सीट से के एन त्रिपाठी, गुंजन सिंह, अरुण सिंह, गिरिनाथ सिंह और गोड्डा लोकसभा सीट से प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय, फुरकान अंसारी ने दावा पेश किया है। इधर झामुमो की बात की जाए तो जमशेदपुर लोकसभा सीट से सुप्रियो भट्टाचार्या, सुनील महतो और स्नेहा महतो ने दावेदारी पेश की है। अब सीट शेयरिंग की बात की जाय तो झारखंड में अभी तक की अघोषित सीट शेयरिंग फॉर्मूला के अनुसार 07 लोकसभा सीट (गोड्डा, रांची, खूंटी, हजारीबाग, धनबाद, लोहरदगा और चतरा) कांग्रेस के खाते में गयी है। वहीं झामुमो को 05 लोकसभा सीट (गिरिडीह, राजमहल, दुमका, जमशेदपुर और सिंहभूम) मिली है। इंडी ब्लॉक के झारखंड में अन्य सदस्य राजद को पलामू और सीपीआई माले को कोडरमा दिया गया है। वहीं चतरा सीट को लेकर अभी भी कांग्रेस और आरजेडी के बीच अभी भी खींचतान जारी है। वहीं धनबाद में कांग्रेस को एक अदद मजबूत प्रत्याशी की तलाश है। गोड्डा में कांग्रेस की ओर से टिकट चाहने वाले कद्दावर नेताओं की संख्या इतनी ज्यादा है कि पार्टी किसे उतारे और किसे समझाएं इस पर निर्णय नहीं कर पा रही है। रांची में भी पार्टी रामटहल चौधरी और सुबोधकांत में किस पर दांव खेले, इसका निर्णय पार्टी नहीं ले पा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें